फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में अक्तूबर को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाएगी जिला पुलिस

नवीन दलाल Updated Thu, 02 Oct 2025 02:55 PM IST

लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए जिला पुलिस ने अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना और उन्हें समय रहते सजग करना है। साइबर जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस द्वारा स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। जिससे विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रकार व उनसे बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। जिसमें लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया ठगी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पुलिस आपातकालीन नंबर डॉयल 112 की मदद लेने संबंधी भी प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, पासवर्ड साझा न करने और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने के बारे में बताया जाएगा। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम से विष्णु कुमार ने सेक्टर 13 भिवानी में निजी इंस्टीट्यूशन पर विद्यार्थियों को वर्तमान में होने वाले साइबर अपराध व इसके बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संवाद अधिकारी के अनुसार जिला पुलिस भिवानी नागरिकों से अपील करती है कि वे सजग व सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। जागरूक नागरिक ही साइबर अपराध से बच सकते हैं। -सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें