डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि लोगों के जीवन को खुशहाल रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनेक योजनाएं हैं। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर मिलना जरूरी है। इस मौके पर डीसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को टीबी मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई। डीसी लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मलेरिया व डेंगू की रोकथाम, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान, लिंगानुपात, डेंगू व मलेरिया, परिवार कल्याण, नेशनल हेल्थ कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बीमारियों के लक्षण और उनसे बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाए। बैठक में डीसी ने जिलेभर के सभी एसएमओ से उनके क्षेत्र में लिंगानुपात व सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।