फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लघु सचिवालय में डीसी ने डिजिटल जनगणना को लेकर अधिकारियों से की बैठक

डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में डिजिटल जनगणना को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने कहा कि जनगणना 2027 को लेकर 6 से 8 अप्रैल तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, पंडित नेकीराम शर्मा लाइब्रेरी सभागार और वैश्य कॉलेज के सभागार में जनगणना में नियुक्त सुपरवाइजर और प्रगणकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जनगणना की जानकारी गहनता से दी जाए ताकि जनगणना कार्य निर्बाध रूप से किया जा सके। डीसी ने बताया कि जिले में कुल 2728 प्रगणक यानि सर्वेक्षण अधिकारी या गणना करने वाला और सुपरवाइजर यानि पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें 2336 सर्वेक्षण अधिकारी व 392 सुपरवाइजर शामिल हैं। इन सभी को प्रशिक्षण देने के लिए कुल 60 बेंच बनाए गए हैं। बवानीखेड़ा तहसील से कुल 385, भिवानी तहसील से 712, लोहारू तहसील से 321, सिवानी तहसील से 175, तोशाम तहसील से 413, भिवानी एमसी से 572, सिवानी एमसी से 45, बवानीखेड़ा एमसी से 54 और लोहारू एमसी से 51 सर्वेक्षण अधिकारी और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, सोमवार को वैश्य कॉलेज, नेकी राम लाइब्रेरी, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सुबह 9 से 5 बजे तक आठ अप्रैल तक चलेगा। फील्ड ट्रेनरों ने बताया कि इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता डिजिटल मोड में होना है। सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को घरों की गणना और डेटा एंट्री सीएमएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन करनी होगी। प्रशिक्षण के दौरान हाउस लिस्टिंग (मकान सूचीकरण) के दौरान पूछे जाने वाले सवालों और फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रयोगात्मक सत्र के माध्यम से पोर्टल के उपयोग और डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें