फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में तीन अस्पिरेशनल शौचालय का निर्माण कार्य पूरा, जल्द होगा शुभारंभ

लोहारू शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में नगरपालिका द्वारा तीन अस्पिरेशनल शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से दो शौचालय बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि एक अन्य का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। नगरपालिका जेई कृष्ण सैनी ने बताया कि प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई है। शहर में एक और टॉयलेट फायर स्टेशन के पास बनाए जाने का प्रस्ताव है, जिसे जल्द ही पास कराकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। रामलीला ग्राउंड के पास बने टॉयलेट के मुख्य द्वार पर ताला लगाए जाने को लेकर शहरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोहारू समस्या समाधान सामाजिक संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में स्थानीय लोगों द्वारा शौचालय की फोटो साझा कर सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो इसे आमजन के उपयोग के लिए शुरू क्यों नहीं किया गया। नागरिकों ने इन शौचायलों को शीघ्र शुरू करने तथा नियमित साफ-सफाई के लिए एक स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति की मांग उठाई है, ताकि समय-समय पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। शौचालयों में महिलाओं, पुरुषों एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय कक्ष बनाए गए हैं, जिससे सभी वर्गों को सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें