गांव प्रेमनगर के राजकीय उच्च विद्यालय में स्कूली बच्चों ने नशा के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने हाथों में नशा से दूर रहने व इससे होने वाले नुकसान के हाथों में बेनर लेकर गांव की गलियों में लोगों को जागरूक किया। रैली को गांव के सरपंच राजेश बूरा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के सामाजिक शास्त्र एवं समाज कार्य विभाग की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक संस्था स्टेंड विद नेचर के पदाधिकारियों ने भी अहम भूमिका निभाई। गांव के सरपंच राजेश बूरा ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है, जिसे कई घरों को बर्बाद कर दिया है। इससे युवाओं को बचाना ही हमारा लक्ष्य है। युवाओं की ऊर्जा को खेलों और सकारात्मक दिशा देने के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया।