सीईटी परीक्षा की पहली शिफ्ट पूरी हो गई। परीक्षा देने के बाद युवाओं के चेहरे खिले दिखे लेकिन जाम व गर्मी के कारण परीक्षार्थियों के चेहरे मुरझाए हुए नजर आए। सुबह के सत्र की परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों को जाम के कारण शहर से निकलने में लगभग एक घंटा लगा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मचारियों को भी पसीना बहाना पड़ा।