लोहारू क्षेत्र के गांव सोंहासड़ा में नहर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक (कार) में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दोनों विभागों की तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।