फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से नंदी की मौत

लोहारू शहर में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर वन विभाग कार्यालय के सामने गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नंदी की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षक दल के सदस्य सतवीर ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से नंदी का अंतिम संस्कार करते हुए उसे सम्मानपूर्वक मिट्टी दी गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। लोगों का कहना है कि लोहारू शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों और हाईवे पर बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे हर समय सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पूर्व में भी आवारा पशुओं की वजह से कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को भी एक वाहन की चपेट में आने से नंदी की मौत हो गई, जो इस गंभीर समस्या की ओर इशारा करती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, गौशालाओं में रखने तथा शहर और हाईवे पर उनकी आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें