फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत जिला रक्तकोष में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

जिला नागरिक अस्पताल के जिला रक्तकोष में शनिवार सुबह 10 बजे अमर उजाला फाउंडेशन व नव दुर्गा सेवा समिति और जीओ गीता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया वहीं नियमित रूप से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। नव दुर्गा सेवा संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी व जीओ गीता के सह संयोजक बृजेश जावला ने बताया कि संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती रहती है। जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्त की आपूर्ति कराने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नई ऊर्जा और दूसरों की मदद करने के जज्बे का संचार होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें