शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे पोस्टरों को हटाने के लिए नगर परिषद ने पोस्टर हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नप के सफाई कर्मचारियों ने ट्रैक्टर ट्रालियों व जेसीबी मशीन के साथ शहर में लगाए गए बिजली के पोलों से पोस्टर हटाए। कर्मचारियों ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के पास से खंबों पर लगे पोस्टरों को हटाया।