फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी कोर्ट परिसर फायरिंग मामला: सीआईए प्रथम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

भिवानी। सीआईए प्रथम ने भिवानी कोर्ट परिसर में कैंटीन के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल शूटरों को अवैध हथियार मुहैया कराने वाले मुख्य हथियार सप्लायर को गुरुग्राम से दबोच लिया है। सीआईए प्रथम के उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी संदीप निवासी लोहानी जिला भिवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सिविल लाइन थाना भिवानी में दर्ज शिकायत के अनुसार भिवानी कोर्ट परिसर में कैंटीन के पास दो बदमाशों ने रंजिश के चलते अरविंद (निवासी भिवानी) पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। वारदात के तुरंत बाद मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से ही दो आरोपियों आयुष निवासी डाबर कॉलोनी, भिवानी और इसराइल निवासी हिंडोल, चरखी दादरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए थे। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार संदीप ने ही दोनों शूटरों को उपलब्ध कराए थे। पुलिस रिमांड के दौरान संदीप से यह पता लगाया जाएगा कि उसने यह हथियार कहां से खरीदे थे, इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा क्या उसने अन्य वारदातों के लिए भी हथियार सप्लाई किए हैं। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें