फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: रोडवेज वर्कशॉप में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुनील कुमार Updated Mon, 06 Jul 2026 05:13 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी: हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम, विश्व बैंक के डॉक्टरों ने युवाओं को किया प्रेरित भिवानी। स्थानीय हरियाणा रोडवेज की वर्कशॉप में युवाओं को सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व बैंक के प्रतिनिधि डॉ. रोहित और डॉ. मिली ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रोहित और डॉ. मिली ने वर्कशॉप में विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को रक्तदान के महत्व से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। डॉक्टरों ने रक्तदान से जुड़े स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हुए युवाओं के मन में बैठी भ्रांतियों और डर को भी दूर किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं नियमित रूप से रक्तदान करें, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर ट्रेनिंग स्कूल के इंचार्ज सत्यवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना होना भी बेहद जरूरी है। इस जागरूकता सत्र में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने गहरी रुचि दिखाई और भविष्य में बढ़-चढ़कर रक्तदान करने का संकल्प लिया। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें