फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 में से 10 परिवादों का मौके पर किया निपटान, 3 मामलों में जांच के आदेश

भिवानी के पंचायत भवन में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने परिवादों की सुनवाई की। इस दौरान 13 में से 10 परिवादों का मौके पर निपटान किया वहीं तीन मामलों में जांच के आदेश दिए। गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान लापरवाही करने वाली नर्स पर एफआईआर के मंत्री ने आदेश किए वहीं डाक विभाग के अधिकारियों को कष्ट निवारण समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर सो-काज नोटिस के आदेश दिए। वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री राजेश नागर ने मीडिया के कांग्रेस विधायक व भिवानी में खनन व्यवसायी से पांच-पांच करोड की रंगदारी मांगने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें