भिवानी में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर दादरी गेट क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया। जाम में इलाके की महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।