भिवानी के गांव कितलाना में 13 दिन पहले लापता हुई एक लड़की के पिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव के ही जलघर के टैंक में सदर पुलिस ने व्यक्ति के शव को बरामद किया। वहीं मृतक के परिजनों ने लड़का पक्ष के लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं इस मामले में लड़की बरामदगी को लेकर पुलिस पर भी ढिलाई बरतने के आरोप लगाए हैं।