फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी के गांव अलखपुरा की बेटियों के पैरों पर नाचती है फुटबाल

भिवानी का गांव अलखपुरा जहां हर घर से बेटी फुटबाल को ठोकर पर नचाने में माहिर है। इन बेटियों की बदौलत गांव अलखपुरा को विश्व पटल पर मिनी ब्राजील की पहचान मिली हुई है। गांव में करीब 200 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबाल खिलाड़ियों सहित स्कूली लड़कियां रोजाना गांव के खेल मैदान में सुबह शाम अभ्यास करती हैं। गांव की बेटियों को खेल के दम पर सेना, सीआरफीएफ, रेलवे, अध्यापक, क्लर्क, ग्रुप डी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी हासिल कर चुकी हैं। जानकारी देते हुए नर्सरी कोच बनीता ने बताया कि फिलहाल गांव की 35 बेटियों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। गांव की 25 महिला खिलाड़ी अंतर राष्ट्रीय व फुटबाल विश्व कप मैच खेल चुकी हैं। गांव की 80 महिला खिलाड़ी इंडियन वुमन लीग का हिस्सा हैं। गांव की बेटी खेल में ही नहीं बल्कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा भी कर रही हैं। गांव में हर घर में बेटियां फुटबाल की राज्य स्तर, नेशनल स्तर व अंतर राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। अलखपुरा की महिला फुटबाल टीम ने 2014 में सुब्रतो चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद 2016 में भी फिर से जीत दर्ज कराई। हाल में मद्रास सुपर कप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिसमें खिलाड़ी खुशबू को बेस्ट स्कोर के अवार्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें