फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दुर्घटना में दो युवकों की मौत के 24 घंटे भी नहीं बीते, कार से टायर-बेटरी सहित सामान चोरी

गांव बिसलवास के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि टायर और बेटरी चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह जब परिजन और परिचित दुर्घटनाग्रस्त कार को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार से पांचों टायर, म्यूजिक सिस्टम, बेस सिस्टम, घरेलू गैस सिलेंडर और बेटरी चोरी हो चुकी थी। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भारी रोष देखने को मिला। जानकारी के अनुसार गांव बिसलवास निवासी विक्रम ने मामले की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलने के बाद बाढड़ा से डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिस गाड़ी में दो युवकों की मौत हुई, उस गाड़ी का सामान तक चोर नहीं छोड़ पाए। लोगों ने कहा कि दो युवकों की मौत को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए और चोर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का सामान तक खोलकर ले गए। ग्रामीणों ने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बताया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनास्थल से सामान चोरी करने वाले आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की अमानवीय हरकत करने की हिम्मत न कर सके। इस बारे में सहायक सब इंस्पेक्टर रविंदर जांगड़ा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, नियमानुसार मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें