फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में खाली प्लाट के अंदर से सुरंग खोदकर लगाई बैंक के अंदर सेंधमारी

नवीन दलाल Updated Sat, 28 Dec 2024 01:15 PM IST

भिवानी के हांसी रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ में खाली प्लाट से सुरंग खोदकर चोरी प्रयास का मामला सामने आया है। शनिवार को छुट्टी के दिन एक कर्मचारी बैंक शाखा में पहुंचा तो आरोपी की करतूत खुल गई और डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई गई। जिसके बाद टीम ने खाली प्लांट के अंदर से बैंक में सुरंग खोदते हुए एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से ड्रील मशीन, सड़क तोड़ने के औजार भी बरामद हुए हैं। जिसके बाद फारेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। हांसी रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा के साथ एक खाली प्लाट पड़ा है। जिसके अंदर काफी गहरी झाड़ियां उगी हुई हैं। इन्हीं का फायदा उठाकर बालसमंद निवासी एक युवक बैंक के चोरी के लिए सुरंग खोद रहा था। आरोपी युवक ने पुलिस के सामने बताया कि कई दिनों से वह सुरंग खोद रहा है। वहीं, सुरंग का काम पूरा भी हो चुका था कि शनिवार को पूरी दीवार तोड़ने के बाद अंदर फर्श की टाइल उखाड़ना ही बाकी था कि इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें