हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप के जिला मुख्यालय से प्रदेश स्तरीय नशा मुक्ति जन जागरूकता साइकिल यात्रा का बुधवार को शुभारंभ किया गया। यात्रा को डीएसपी अनूप कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप के लीडर सागर सज्जन सिंह ने की। डीएसपी अनूप कुमार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। इस साइकिल यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर जाकर युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकेगा, जो कि नशा मुक्त हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। इस मौके पर ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह ने कहा कि यह यात्रा आने वाले दिनों में विभिन्न जिलों से होते हुए लोगों को नशे के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के जन-भागीदारी वाले कार्यक्रमों से प्रदेश के युवा नशे के जाल से दूर रहेंगे। यात्रा द्वारा शहर का दौरा करने के बाद विधायक घनश्याम सर्राफ ने बवानीखेड़ा के लिए रवाना किया।