फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में एक्यूआई 350 पार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमी स्मोकी धुंध

नवीन दलाल Updated Tue, 21 Oct 2025 03:47 PM IST

दिवाली की रात जले पटाखों के बाद शहर का एक्यूआई खतरनाक जोन में जा पहुंचा। मंगलवार सुबह एक्यूआई 351 दर्ज किया गया। शहर में प्रदूषण युक्त हवा सांस और आंखों के मरीजों के लिए परेशानी बन रहा है। शहर के पास से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मंगलवार सुबह स्मोकी धुंध देखी गई। इस कारण शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सक भी मरीजों को ऐसे माहौल में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आंखों में जलन को ठीक करने के लिए ठंडे पानी से साफ करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, सांस के मरीजों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें