फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में मुहखुर-गलघोटू की संयुक्त वैक्सीन लगाने में जुटा पशुपालन विभाग

भिवानी में पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग द्वारा जिला में मुहखुर व गलघोंटू टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। डॉ. सुखदेव राठी को भिवानी जिला में टीकाकरण की जांच के लिए नियुक्त किया गया है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी पशु अस्पतालों में पशु चिकित्सक के नेतृत्व में टीमें बना दी गई है। जो घर-घर जाकर टीकाकरण का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में तीन लाख 10 हजार पशुओं के मुहखुर-गलघोटू टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। यह टीकाकरण एक भी पशु ना छूटे-सुरक्षा चक्र ना टूटे के सिद्धांत पर किया जा रहा है। पशु चिकित्सक डॉ. विजय सनसनवाल ने बताया कि पशुपालकों को यह टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। अगर पशु को मुहखुर हो जाए तो पशुपालक को दूध का भारी आर्थिक नुकसान होता है। इसके अलावा छोटे कटड़े-कटड़ी व बछड़े-बछड़ी तो मर भी सकते हैं। जबकि गलघोंटू तो पशु के लिए मौत का कारण बन जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें