बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सोमवार को भिवानी में विभिन्न हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। सामाजिक संगठनों के साथ साधु संतों ने शहर में रोष मार्च निकाला और उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भी भेजा। लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया। इससे पहले शहर भर में रोष प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदू व अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार को रोक लगाई जाए, ताकि हिंदू समुदाय आम आदमी की तरह जीवन यापन कर सकें। बांग्लादेश में हिंदुओं का अत्याचार बढ़ता जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिंदुओं की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।