फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ब्लाक तोशाम की इकाई ने सोमवार को निजी बसों में बुजुर्ग व छात्राओं को नहीं बैठने देने की मनमानी के खिलाफ एसडीएम तोशाम को मांग पत्र सौंपा। मांगपत्र में आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव रोहताश सिंह सैनी ने कहा कि निजी बस संचालक बुजुर्ग पास और छात्राओं के बस पास को मान्य नहीं कर रहे हैं। उनकी मनमानी के खिलाफ एसडीएम के माध्यम से सरकार को मांग पत्र भेजा है। अगर उनकी मनमानी नहीं थमी तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं संगठन ने बुजुर्ग पेंशन हर माह पांच हजार रुपये किए जाने की भी मांग की। इस मौके पर संगठन तोशाम इकाई के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें