फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, बोले- पराली प्रबंधन में प्रयोग होने वाली ट्रैक्टर पर सब्सिडी पर सरकार कर रही विचार

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शनिवार को भिवानी में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर व अन्य मशीनों पर सब्सिडी दी जा रही है। इसी तर्ज पर राज्य सरकार पराली प्रबंधन में प्रयोग होने वाले ट्रैक्टर पर सब्सिडी के लिए विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन में हरियाणा की अहम भूमिका रही है। पिछले वर्षों की तुलना में पराली प्रबंधन को लेकर उन्नति हुई है। उन्होंने कहा कि रबी फसल की बिजाई अंतिम चरण में है, डीएपी खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूरिया का निर्माण भारत में होता है कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय पशु मेलों का आयोजन किया जाएगा। जल्द तारीख व स्थान तय होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान धरना देकर सडक़ मार्ग रोकते है, इससे राज्य के उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें