फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में एलपीजी की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी भिवानी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की लगातार हो रही किल्लत ने आम जनता का जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है। कमर्शियल गैस की स्थिति तो पहले से बुरी थी वहीं अब घरेलू उपयोग के लिए भी लोगों को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। कई जगहों पर लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है और पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर पर 60 और कमर्शियल सिलेंडर पर 114.50 रुपये की बढ़ोतरी केंद्र की बीजेपी सरकार की विफल नीतियों, लापरवाही और अव्यवस्था को दर्शाती है। कमर्शियल गैस की कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है, जिससे हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन के माध्यम से आप ने मांग रखी कि एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई तुरंत बहाल की जाए, रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडरों पर की गई मूल्य वृद्धि तुरंत वापस ली जाए, गैस किल्लत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, हरियाणा की जनता को नियमित और सस्ती गैस उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें