रोहतक, हांसी, महम, भिवानी सहित अन्य जिलों से भी दमकल की 25 से अधिक गाड़ियां बुलाई गई हैं। ट्रांसफार्मर के अंदर 50 हजार लीटर तेल था। पावर सब स्टेशन में अन्य ट्रांसफार्मरों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ट्रांसफार्मर की आग फोम का स्प्रे से भी नहीं बुझ रही। एक के बाद एक दमकल की गाड़ियां खाली हो रहीं हैं।