मंगलवार शाम को तोशाम क्षेत्र के गांव दांग में ड्रेन टूटने से बड़ी मात्रा में फसल जलमग्न हो गई। जिसके कारण खेतों में खड़ी किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि उनको ड्रेन टूटने से हुए नुकसान के कारण आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।