फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में करेटा गाड़ी चालक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत

भिवानी में भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर पालुवास मोड़ के समीप सोमवार रात करीब आठ बजे खड़ी बाइक में पीछे से तेज रफ्तार करेटा गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। जिसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को दिए बयान में गुजरों की ढाणी भारत नगर निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह सब्जी मंडी दुकान पर काम करता है। उसका भाई 44 वर्षीय महावीर सोमवार रात आठ बजे फैक्टरी एरिया से पालुवास मोड़ पर पहुंचा था। उसके साथ वह भी पीछे बैठा था। पालुवास मोड़ पर पहुंचे तो वह बाइक से नीचे उतरकर मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने चला गया। इसी दौरान उसका भाई महावीर बाइक पर ही बैठा रहा। इसी दौरान रोहतक की तरफ से एक तेज रफ्तार करेटा गाड़ी आई और उसके भाई की खड़ी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिस वजह से उसका भाई महावीर दूर सड़क पर जा गिरा। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहीं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक पुलिस थाना ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया वहीं करेटा गाड़ी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें