फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: बरसाती नाले में नहाने गया युवक डूबा, हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 04:53 PM IST

चुड़ियाली गांव से गुजर रहे करीब 12 फीट गहरे बरसाती नाले में नहाने के लिए गए 32 वर्षीय गौरव की डूबने से मौत हो गई। डूबने के बाद जब शव काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया । सोमवार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर डूबे युवक का शव 20 घंटे के बाद गोताखोरों की मदद से निकाला गया। साहा थाना पुलिस ने मृतक का शव निकालने के बाद अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ललित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई। मृतक के भाई ललित ने बताया कि गौरव मजदूरी करता था। पिता का देहांत हो चुका है। मंगलवार को वह दोस्तों के साथ गया था। नाले में बरसाती पानी आया हुआ था इसलिए गौरव नहाने लग गया था अचानक वह डूब गया। पिछले साल भी इस नाले में पहले ही हादसे हो चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें