फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: पहली बार यंग अंबाला फुटबॉल लीग, 14 टीमें खेलेंगी 46 मुकाबले, कल से होगी शुरुआत

युवाओं में फुटबॉल का जोश भरने के लिए पहली बार यंग अंबाला फुटबॉल लीग आज से आयोजित होने जा रही है। इस लीग में खास बात यह है कि 15 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों के बीच जिलाभर के अलग-अलग मैदानों में कुल 46 मुकाबले होंगे। इस लीग को करवाने का जिम्मा पूर्व खिलाड़ियों की फौज यानी फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी ने उठाया है। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी की तरफ से शनिवार को एक निजी रेस्तरां में प्रेसवार्ता हुई। प्रधान राजेश शर्मा व नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस लीग की शुरूआत कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रविवार दोपहर दो बजे होगी। पहले दिन केवी नंबर-1 स्कूल व तोपखाना बाजार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला केवी नंबर टीम-बी व फेयरलेस अकादमी बोह के बीच होगा। इस लीग की शुरूआत जिला फुटबॉल संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा करेंगे। प्रेसवार्ता में सुभाष सैनी, राकेश शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल कुमार नीला, मदन लाल व राधे श्याम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें