बारिश के चलते अंबाला में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। एनएच 344 पर शहजादपुर के पास जलभराव हो गया। जिसमें लाेगों की गाड़ियां बंद होती दिखी। इसी प्रकार नारायणगढ़ क्षेत्र में भी जलभराव हो गया । वहीं दूसरी तरफ नालों की व्यवस्थाओं को जचने के लिए बुधवार को उपयुक्त अजय सिंह तोमर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निकले। विभिन्न वालों का दौरा करते हुए उपायुक्त इंद्रपुरी डिस्पोजल पहुंचे जहां पर नाले में भारी गंदगी को देखते हुए उपायुक्त ने निगम कर्मचारियों को निकासी के आदेश दिए। यह नाला मुख्य शहर के पानी से जुड़ा हुआ है इस कारण कपड़ा मार्केट की निकासी भी प्रभावित होती है। मगर लंबे अरसे से निगम ने यहां पर निकासी के लिए कोई पंप नहीं लगाया है इसलिए उपायुक्त ने निकासी के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार सहित नगर निगम कमिश्नर सेनेटरी इंस्पेक्टर डी आर ओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।