भारतीय सेना की जीत व सम्मान के लिए बुधवार को जगाधरी गेट से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा व पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने की। तिरंगा यात्रा जगाधरी गेट से शुरू होकर आर्य चौक होते हुए शौर्य चौक पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से सभी में देशभक्ति का संचार किया। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने भारतीय सेना की जीत व सम्मान के रूप में यह तिरंगा यात्रा पूरे भारतवर्ष में निकाली जा रही है। बीते दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से इस यात्रा का शुभारंभ किया था। इस यात्रा के माध्यम से हम भारतीय सेना को सैल्यूट करते हैं, जिन्होंने पाकिस्तान में घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है, उनके छक्के छुड़वाए हैं। इस यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर शैलजा सचदेवा, पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान, पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की पूर्व सदस्य नीता खेड़ा व अन्य मौजूद रहे।