फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: मिट्टी खनन के ठेके पर विवाद, पोते ने दादी, चाचा और भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बिचपड़ी गांव में शनिवार शाम को मिट्टी खनन के ठेके के विवाद में पोते ने अपनी 95 वर्षीय दादी इसरो देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में उसका भाई संदीप, चाचा और चाची गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। उपचार के लिए ले जाते समय चाचा और भाई ने भी दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से आरोपी युवक भाग गया। पुलिस के अनुसार, बिचपड़ी गांव में दो किला जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था। इसी ठेके में हिस्सेदारी मांगने को लेकर परिवार के बी कुछ समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे इसी बात को लेकर एक बार फिर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक तैश में आ गया और उसने अपने पास मौजूद पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी अभिषेक ने सबसे पहले अपनी दादी पर गोली चलाई। गोली लगते ही बुजुर्ग महिला गिर पड़ीं और मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए अपने बड़े भाई संदीप, चाचा और चाची पर भी गोलियां दाग दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें