कोरोना को लेकर पंचकूला मुख्यालय से एसआईएचएफडब्लू हरियाणा की डायरेक्टर डॉक्टर वंदना मोहन ने शनिवार को कैंट के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजकर 30 मिनट को निरीक्षण के दौरान अस्पताल में जायजा लेते हुए कोरोना की तैयारियों को देखा। सबसे पहले आईपीडी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर बनी फ्लू ओपीडी को देखा। बाद में अस्पताल की लैब में जाकर सैम्पलिंग की व्यवस्था को देखा। डॉक्टर वंदना मोहन ने डॉक्टरों के संग अस्पताल का दौरा किया। कोरोना की गाइड लाइन को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। बाद में डॉक्टरों के साथ भी बैठक की।