फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में हनुमान मंदिर में स्वामी पूर्णानंद गिरी व मोहन गिरी पर डंडों से हमला, सीसीटीवी में कैद तीन हमलावर

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित एनडीआई प्लाजा के निकट हनुमान मंदिर के सेवादार स्वामी पूर्णानंद गिरी व उनके साथ मोहन गिरी पर तीन बदमाशों ने डंडों से हमला कर चोटिल कर दिया। बदमाश 21 अगस्त की रात वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल पूर्णानंद व मोहन गिरी अंबाला कैंट के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पूर्णानंद गिरी की बाजू में मल्टीपल फ्रेक्चर तो मोहन गिरी के चेहरे व अन्य शरीर पर चोटें आई। बदमाश मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी आते ही कुर्सी पर बैठे स्वामी पूर्णानंद गिरी पर डंडों से हमला कर देता था। बचाव के लिए जैसे ही मोहन गिरी बदमाशों से रोकते हैं तो उनसे भी मारपीट हो जाती है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। घायल मोहन गिरी ने बताया कि उनके मंदिर में दो व्यक्ति सेवा कर रहे थे। 21 अगस्त को ही एक व्यक्ति की बहन उसे लेने के लिए आई थी। तभी तीन युवक ने आकर हंगामा शुरू कर दिया था। लड़की से बोले कि वो किससे से मिल रही है। उस समय मामला शांत हो गया था। रंजिश के तहत बदमाशों ने रात के समय आकर हमला कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें