फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत

रसूलपुर गांव स्थित संजीवनी वेलफेयर सोसायटी के नशा मुक्ति केंद्र में लाडवा निवासी आकाश की मौत हो गई। परिवार की शिकायत पर नग्गल थाने में नशा मुक्ति केंद्र संचालक सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक के चाचा अनिल कुमार माटा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका भतीजा आकाश 31 साल से नशे का आदि था। उसे डेढ़ साल पहले कालका के संजीवनी वेलफेयर सोसायटी के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। इस शाखा को जसपाल सिंह, हरजोत सिंह और उनके रिश्तेदार चलाते हैं। इनकी एक शाखा जिला अंबाला में रसूलपुर गांव में भी है। उसके भतीजे को कुछ समय पहले कालका से रसूलपुर शाखा में शिफ्ट कर दिया गया। अनिल ने बताया कि 31 जुलाई को जसपाल सिंह के खाते में नौ हजार रुपये जमा करवाए थे और उन्हें हिदायत दी थी वो आकाश को कालका में रखें, बावजूद इसके उन्होंने आकाश को रसूलपुर शिफ्ट कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें