फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में पुरानी दिल्ली रोड पर शोरूम के बाहर थड़े व रैंप तोड़े

पुरानी दिल्ली रोड पर निगम ने पुराने सेशन कोर्ट के सामने शोरूम के आगे नाले पर बने थड़े और रैंप को तोड़ दिया है। निगम की टीम ने दोपहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम ने हाइकोर्ट में कार्रवाई कर जवाब देना है। यह कार्रवाई कार्यकारी अभियंता ओम दत्त की देखरेख में की गई। नगर निगम टीम अर्थमूर्विंग मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। टीम के साथ पुलिस और होमगार्ड जवान भी यहां तैनात रहे। निगम का पीला पंजा देखकर शोरूम मालिक और कर्मचारी खुद भी अपने बोर्ड हटाने लगे। निगम टीम ने नाले पर बने अतिक्रमण को हटाया। निगम के कार्यकारी अभियंता ओम दत्त ने बताया कि निगम ने नाले पर बने अतिक्रमण को हटाकर हाइकोर्ट में जवाब देना है। कार्रवाई से पहले शोरूम मालिकों को नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन उन्होंने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो अब निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें