फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में साहा-कालपी मार्ग पर रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, छात्र बाल-बाल बचे

साहा-कालपी मार्ग पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबाला डिपो की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एमएम यूनिवर्सिटी के जा रहे दो विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। हालांकि एक छात्र को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे उस समय हुआ जब एमएम यूनिवर्सिटी के छात्र अपनी कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर धुंध काफी अधिक थी और दृश्यता कम थी। इसी दौरान अंबाला डिपो की रोडवेज बस ने अपने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। गलत दिशा में ओवरटेक करने के चक्कर में बस सामने से आ रही छात्रों की कार से जा टकराई। टक्कर इतना गंभीर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि किसी ने जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस साहा थाने ले गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी एक प्राइवेट बस ने साहा चौक पर खड़ी पांच कारों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार चालकों का काफी नुकसान हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें