अंबाला सिटी सीट से कांग्रेस से बागी होकर आजाद नामांकन करने वाले पूर्व विधायक जसबीर सिंह मलौर ने नामांकन वापस ले लिया है। वह बोले कि भाजपा को हराने के लिए मैंने नामांकन वापस लिया। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह का पूर्ण समर्थन करने की बात कही।