बिजली निगम के लिपिक गुरविंदर के निलंबन के विरोध में चल रहा विरोध प्रदर्शन 24वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को एडहॉक केंद्रीय समिति के दिशा निर्देशों के अनुसार सब यूनिट नंबर 2 में चुनाव आयोजित किया गया। इसमें चुनाव अधिकारी यूनिट के पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनावी कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल और मंच का संचालन सचिव सोनू यादव ने किया। इसके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान तरविंदर सिंह व उप प्रधान कुमार भी चुनाव अधिकारी के रूप में शामिल हुए। सब डिविजन नंबर-2 में 3 घंटे 9 से 12 बजे तक लिपिक के निलंबन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया और इसके बाद चुनावी प्रक्रिया आरंभ हुई।