सिटी में मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास मंगलवार पुलिस ने शम्भू सीमा का घेराव कर धरने में शामिल होने वाले किसानों को पुलिस ने रोक दिया। इस बीच किसानों व पुलिस में बहस भी हुई लेकिन भारी पुलिस बल ने किसानों को रोके रखा। करीब 2 घंटे से किसान अंबाला-अमृतसर हाईवे की सर्विस लेन पर ही धरने पर बैठे हुए हैं। कई बार किसानों ने कूच करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने रोके रखा। करीब 3 बजे तक शम्भू चौकी के बाहर सांकेतिक धरने के ऐलान है। तब तक पुलिस रोके रखेगी।