फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला से साइक्लोथोन में पुलिस मुलाजिमों ने देश भक्ति के गीतों से भरा जोश, कुरुक्षेत्र रवाना

साइक्लोथोन 2.0 रैली सोमवार सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गई। अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम के बाहर रैली के रवाना होने से पहले राहगीरी कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस मुलाजिमों ने बैंड ग्रुप ने देशभक्ति के गीतों से रैली में शामिल मुलाजिमों व समाजसेवियों में जोश भर दिया। एडीसी डॉ. परमजीत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में खिलाड़ियों के अलावा समाजसेवियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और नशे से दूर रहने व लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया। हॉकी कोच अमनदीप को शहजादपुर से अंबाला कैंट तक रैली में शामिल होने पर नई साइकिल दी गई। बता दें कि शनिवार को यमुनानगर से रैली अंबाला के नारायणगढ़ आने के बाद पंचकूला चली गई थी। रविवार को पंचकूला से शहजादपुर, साहा से होते हुए अंबाला कैंट पहुंची थी। अंबाला कैंट स्टेडियम के होस्टल में रात्रि ठहराव के बाद रैली सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें