फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-चंडीगढ़ के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना, सड़क मार्ग पर रहता है भारी जाम

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 05:13 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला-चंडीगढ़ के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में विज ने बताया कि चंडीगढ़, जो हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी है और केंद्र शासित प्रदेश है। वहां रोजाना हजारों लोग कामकाज और व्यापार के लिए हरियाणा व पंजाब से आते-जाते हैं। चंडीगढ़ पहुंचने के लिए एकमात्र सड़क मार्ग पर भारी यातायात के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है इसलिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के विकास के लिए मेट्रो ट्रेन की जरूरत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें