फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: परिवार पहचान पत्र में गलतियां होने से भटक रहे लोग

नगर निगम में बुधवार को कई लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। परिवार पहचान पत्र में भी गलती होने से कई लोगों को दिक्कत हो रही है। जिस वजह से उनका बीपीएल कट गया और पेंशन भी नहीं पहुंची है। नगर निगम में पहुंचे धूलकोट निवासी रामविलास ने बताया कि वह बुढ़ापा पेंशन लेते हैं, लेकिन उनकी वार्षिक आय 50 से 75 हजार तक दर्शाई जा रही है। इस बार तो उनकी पेंशन भी नहीं आई है। घर का बिजली मीटर उनके नाम है, जबकि कागजों में उनके बेटे के नाम चढ़ा दिया गया है। परिवार पहचान पत्र में कुल वार्षिक आय 3 लाख तक होने से उनका बीपीएल भी कट गया है। ऐसी ही शिकायत लेकर लगातार लोग पहुंचते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें