अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे खेल महाकुंभ-2024 के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मुकाबले हुए। फुटबॉल मुकाबले के बीच ही बरसात शुरू हो गई। इसके बावजूद खिलाड़ी मैदान में डटे रहे। करीब पौने घंटे तक भारी बरसात में भी पंचकूला व पलवल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पंचकूला ने पलवल को 3-0 से पराजित किया।