फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड पर कार्रवाई न होने व पकडे जाने वालों की रिहाई को लेकर रोष, सिख संगत व पुलिस के साथ हुआ टकराव

गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में 7 अगस्त को हुई घटना को लेकर विशाल बैठक चल रही है। सेंकड़ों की संख्या में सिख संगत व हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के सदस्य शामिल हुए। बैठक में घटना को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है व आगामी रणनीति और कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड पर कार्रवाई न होने व पकडे जाने वालों की रिहाई को लेकर सिख समाज में रोष है। उधर, गुरुद्वारे के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। सदस्यों का कहना था कि गुरसिमरन सिंह मंड की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की, जबकि गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से दी गई शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से एकतरफा कार्रवाई का प्रभाव पैदा हो रहा है। संगत ने सभी शिकायतों पर निष्पक्ष और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की। बैठक में उस सड़क दुर्घटना का मुद्दा भी उठाया गया, जिसमें गुरसिमरन सिंह मंड से संबंधित वाहन उनके पुत्र भवजोत सिंह चला रहे थे। संगत ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। बैठक में सांसद अमृतपाल सिंह के पिता का नाम तरसेम सिंह और माता का नाम बलविंदर कौर सहित अन्य जत्थेबंदिया सहित एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा, उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह तलाकौर, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी सदस्य रुपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब, रुपिंदर सिंह लाडी, सुखदेव सिंह न्यूवला, गुरतेज सिंह, गुरजीत सिंह धमोली, हरिंदर सिंह राछेड़ी, निर्मल सिंह जोला और बलकार सिंह मर्दों साहिब समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें