अंबाला छावनी में वीरवार को सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा पहुंची इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशा और बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह नशा छोटे-छोटे इलाकों तक पहुंच गया है। सरकार इसे रोक पाने में पूरी तरीके से विफल साबित हुई है। इसी प्रकार उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। किसी भी कोने में चले जाओ हालात खराब ही हैं। मनीषा का केस सीबीआई को चला गया ऐसी न जाने कितनी मनीषा होंगी।