हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में 31 मार्च से वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बंद पड़े ऑलवेदर स्वीमिंग पूल को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार मंत्री विज से स्वीमिंग करने वाले बच्चों ने उनसे मुलाकात करते हुए स्वीमिंग पूल बंद होने की शिकायत की। इस पर मंत्री अनिल विज ने तुरंत हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम से बात की।