फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में मंत्री अनिल विज बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज प्रगति के पथ पर चल रहा हिंदुस्तान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम काल है और हिंदुस्तान आज स्वर्णिम काल से गुजर रहा है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज पूरे विश्व में जितनी हिंदुस्तान की साख है, आज से पहले किसी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में नही रही, इतना मान-सम्मान नहीं रहा था। आज प्रगति के पथ पर हिंदुस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है। विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार हजार 78 दिन प्रधानमंत्री के रूप में पूरे हो गए हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल इंदिरा गांधी से अधिक हो गया है और वे इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए लगातार दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल के साथ प्रधानमंत्री बने हुए हैं। अपने स्वास्थ्य विवेक से दिया इस्तीफा उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर विपक्ष लगातार राजनीति कर रहा है और कह रहा है कि एक सम्मानजनक विदाई इस पद की होनी चाहिए थी, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि धनखड़ ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने विवेक से इस्तीफा दिया है और विपक्ष को इस पर विश्वास करना चाहिए तथा हर बात को लेकर खामियां निकालना ठीक बात नहीं है। --

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें