जिस कश्मीर में पहले आतंकवादियों की गोलियां गूंजती थी, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत वहां रात में मैच देखते हुए कश्मीरियों की तालियां गूंजती हैं। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां खुशियां फैलाई है और कश्मीरियों को गले से लगाया है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज रविवार प्रात: अंबाला छावनी के सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 125 वें एपिसोड को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाकर गलती की थी, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हटाकर खत्म किया। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, चाहे वो कश्मीर में क्रिकेट मैच हो या कश्मीर की डल झील पर वॉटर स्पोर्टस हुए हों। मन की बात एपिसोड में इसका जिक्र करने से खिलाड़ियों का मनोबल उन्होंने उठाया है।